वायनाड में लॉन्च हुई डॉ. भार्गव मल्लप्पा की ‘द मोदी एरा’, भारत के परिवर्तन पर केंद्रित है पुस्तक

वायनाड में लॉन्च हुई डॉ. भार्गव मल्लप्पा की ‘द मोदी एरा’, भारत के परिवर्तन पर केंद्रित है पुस्तक

पुस्तक में देश की विकास यात्रा से लेकर भविष्य की दिशा तक को समझने का प्रयास

सुल्तान बथेरी, वायनाड: भारत के सामाजिक और विकासात्मक बदलावों पर केंद्रित डॉ. भार्गव मल्लप्पा की पुस्तक ‘द मोदी एरा: इंडियाज जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ का सोमवार को वायनाड के सुल्तान बथेरी में विमोचन हुआ। अखिल सेवक समाज काउंसिल (ASSC) के संस्थापक डॉ. मल्लप्पा द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

आदिथारा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इनमें आध्यात्मिक नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक नेता, शिक्षाविद, श्रमिक प्रतिनिधि और मीडिया सदस्य शामिल रहे।

पुस्तक में भारत में आए बदलावों को एक व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास किया गया है। इसमें देश की अब तक की यात्रा, मौजूदा स्थिति और आने वाले समय की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं।

डॉ. मल्लप्पा ने बताया कि पुस्तक को तैयार करने में कई महीनों का अध्ययन, अवलोकन और चिंतन शामिल रहा। उन्होंने कहा कि पुस्तक का विमोचन केवल एक प्रकाशन कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के परिवर्तन पर व्यापक संवाद की शुरुआत का अवसर है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एस. सेल्वागणेश के स्वागत भाषण से हुई। वह भारतीय हिंदू परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेल मंत्रालय की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य हैं।

विमोचन समारोह में मदुरै आधीनम के श्रीमठ विश्वलिंग थंबिरन, तिरु राजशेखर स्वामीगल, तपस्वी पालनी अडिगलार, महा श्री श्री युक्तेश्वर परमहंस स्वामीगल, लोकसभा सांसद श्री करण भूषण सिंह, कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र, मैसूरु के विधायक श्री टी. एस. श्रीवत्स, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सत्येंद्र कुमार बारी, वायनाड भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मालवायल, डॉ. सुभा सोमू, श्री चंदन कुमार, डॉ. महालक्ष्मी और कलीम भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. मल्लप्पा ने कहा कि पुस्तक में शामिल विचारों पर पाठकों के बीच चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठक कुछ विचारों से सहमत हो सकते हैं और कुछ पर सवाल भी उठा सकते हैं। उनका उद्देश्य भारत के परिवर्तन को लेकर व्यापक समझ और संवाद को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन श्री मनोज शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन अखिल सेवक समाज काउंसिल (ASSC) ने किया।

अखिल सेवक समाज काउंसिल (एएसएससी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह समारोह के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *