Farhan Akhtar ने फ़िल्म ‘120 Bahadur’ की रिलीज़ से पहले बचपन से जुड़ी वो यादें साझा कीं, जिन्होंने उन्हें देशभक्ति और सेना के जज़्बे से गहराई से जोड़ा।
18 नवंबर2025, नई दिल्ली
Farhan Akhtar इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘120 Bahadur’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसने उनके भीतर देशभक्ति और वीरता की कहानियों के प्रति गहरी रुचि जगाई।
हाल ही में Farhan Akhtar, फराह खान के व्लॉग में नज़र आए, जहां दोनों ने पुराने दिनों को याद किया। फराह ने बताया कि वह और उनका भाई साजिद, Farhan Akhtar के साथ स्कूल जाने से पहले रोज़ फिल्म ‘क्रांति’ देखा करते थे। इस फिल्म का उनके बचपन पर गहरा असर पड़ा।
यह भी पढ़े: Kamini Kaushal: चेतन आनंद की फिल्म से की शुरुआत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक निभाया सफर—कैसा रहा ये लंबा करियर?
Farhan Akhtar ने भी माना कि सिर्फ ‘क्रांति’ ही नहीं, बल्कि ‘शहीद’ जैसी क्लासिक देशभक्ति फिल्मों ने भी उन्हें बेहद प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अपनी फ़िल्म ‘लक्ष्य’ आज भी उन्हें उतना ही मोटिवेट करती है, जितना उस समय देशभक्ति फिल्मों ने किया था।
क्या है ‘120 Bahadur’ की कहानी?
‘120 Bahadur’ की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। यह वही संघर्ष है, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के करीब 120 जवानों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से ज्यादा चीनी सैनिकों के विरुद्ध असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था।
इन जवानों ने अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की और इतिहास में अमर हो गए।
फिल्म में Farhan Akhtar मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
