Sanju Samson बदलेंगे CSK कि किस्मत,क्या एक बार फिर क्वालीफाई करेगी चेन्नई ?

Sanju Samson बदलेंगे CSK कि किस्मत,क्या एक बार फिर क्वालीफाई करेगी चेन्नई ?

नई दिल्ली: IPL 2026 का प्लेऑफ रेस अब बेहद रोमांचक हो चुका है।

चेन्नई सुपर किंग्स अभी 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स पर है

और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान के आसपास खड़ी है।

नेट रन रेट थोड़ा पॉजिटिव है, लेकिन टॉप-4 में जगह बनाना आसान नहीं।

Sanju Samson इस मुकाबले में चेन्नई के लिए सबसे बड़ा रोल प्ले कर रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू को ट्रेड के जरिए अपने यहां लाया था

और उन्होंने येलो जर्सी में 2013 वाली अपनी पुरानी प्रतिभा को पूरी तरह जगा दिया है।

इस सीजन में अभी तक 10 मैचों में 402 रन, स्ट्राइक रेट 167.50, 2 शतक और

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 87 ऑफ 52 गेंद* —

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि CSK की जीत के सबसे बड़े हथियार साबित हो रहे हैं।

जब संजू ने संभाली बागडोर

एक तरफ CSK के स्पिनर Akeal Hosein और Noor Ahmad ने मिलकर

7 ओवरों में 41 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे दिल्ली का स्कोर रुक-रुककर चला।

हालाँकि Tristan Stubbs (31 गेंदों पर 38) और

इम्पैक्ट प्लेयर Sameer Rizvi (24 गेंदों पर 40*) की साझेदारी ने दिल्ली को 155/7 तक पहुँचाया।

जब कप्तान Ruturaj Gaikwad (6) और Urvil Patel (17)

जल्दी आउट हो गए और CSK का स्कोर 45/2 था, तब संजू ने पूरी कमान अपने हाथ में ली।

Sanju ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

वही दूसरी ओर संजू ने अब साबित कर दिया है कि वह सिर्फ “Batsman with flair” नहीं रहे।

वह एंकर भी बन सकते हैं, फिनिशर भी और मैच विनर भी।

दिल्ली के खिलाफ उन्होंने दबाव को झेला, फिर तेजी से रन बनाए और CSK को 8 विकेट से जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक, दिल्ली के खिलाफ फिर अर्धशतक, यही निरंतरता CSK को मैच जिता रही है।

संजू का IPL 2026 का अब तक का रिकॉर्ड

यह संजू का इस सीज़न का तीसरा 80+ स्कोर था।

वे 10 मैचों में 402 रन बना चुके हैं, और उनके खाते में दो शतक भी हैं।

Sanju इस सीज़न दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 202 रन बना चुके हैं।

वे IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ एक ही सीज़न में

200+ रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज़ बने।

इससे पहले Virat Kohli (2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 209)

और KL Rahul (2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 206) ही यह कारनामा कर चुके थे।

संजू ने Rohit Sharma की बराबरी करते हुए T20 में 8 शतक पूरे किए —

भारतीयों में Virat Kohli और Abhishek Sharma (दोनों के 9) ही उनसे आगे हैं।

CSK की तरफ से एक ही सीज़न में दो शतक लगाने वाले

वे Shane Watson के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

RR से CSK तक का सफ़र

2025 सीज़न के बाद Sanju Samson Rajasthan Royals से ट्रेड होकर

IPL 2026 के लिए Chennai Super Kings में शामिल हुए।

दरअसल, यह ट्रांसफर ₹18 करोड़ की भारी-भरकम रकम पर हुआ।

हालांकि, CSK में आकर एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला—

जो खिलाड़ी RR में कप्तानी के बोझ तले दबा था,

वहीं अब यहाँ एक आज़ाद बल्लेबाज़ की तरह खेल रहा है।

क्योंकि अब न कप्तानी का दबाव है और न ही अकेले टीम को जिताने की ज़िम्मेदारी,

इसलिए संजू के खेल में एक नई सहजता दिखाई दे रही है।

यही नहीं, शायद इसी आज़ादी ने उन्हें और ज़िम्मेदार बल्लेबाज़ भी बना दिया है।

इसी बीच, CSK के कोच Stephen Fleming ने भी इसे “एक बेहद सफल ट्रेड” करार दिया।

पोस्ट मैच Sanju Samson

मैच के बाद संजू से जब पूछा गया कि 87 पर क्यों रुके, तो उनका जवाब था:

“शतक हमेशा खास होता है, लेकिन उसके लिए मुझे थोड़ा स्वार्थी होना पड़ता।

मुझे लगा टीम की जीत ज़्यादा ज़रूरी है।”

यह एक वाक्य बताता है कि संजू अब किस मुकाम पर हैं।

जो बल्लेबाज़ कभी अपनी पारियों को बड़े शॉट्स में जोखिम में डाल देता था,

वो अब टीम के लिए अपना शतक छोड़ सकता है।

2024 से अब तक, संजू के T20 में 50+ के

20 स्कोर में से 16 मौकों पर उनकी टीम जीती है

यानी उनकी बड़ी पारियाँ सिर्फ आँकड़े नहीं, जीत की गारंटी हैं।

संजू के T20 करियर में अब 340 मैचों में 8,802 रन हो चुके हैं।

इसमें 5 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं।

CSK के लिए आगे क्या?

CSK का बाकी शेड्यूल में कुछ अहम मैच हैं, लेकिन घरेलू मैचों में उनका रिकॉर्ड मजबूत है।

अगर संजू अपना आक्रामकता और समझदारी का सही संतुलन बनाए रखते रहे,

तो वह न सिर्फ रन बनाएंगे बल्कि पूरी टीम को मोमेंटम भी देंगे।

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यही वह sanju हैं जिन्होंने 2013 में सिलेक्टर्स को इम्प्रेस किया था,

अब वह CSK को एक और प्लेऑफ दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *