पंजाब राज्यसभा घटनाक्रम और लंबित चुनाव याचिका पर मीडिया से संवाद करेंगे नवनीत चतुर्वेदी

पंजाब राज्यसभा घटनाक्रम और लंबित चुनाव याचिका पर मीडिया से संवाद करेंगे नवनीत चतुर्वेदी

दल-बदल कानून के तहत दो-तिहाई बहुमत की वैधता पर सवाल उठाएंगे, राजिंदर गुप्ता के चुनाव को चुनौती देंगे

पंजाब राज्यसभा से जुड़े हालिया राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों पर अपना पक्ष रखने के लिए नवनीत चतुर्वेदी 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ प्रेस क्लब के बेसमेंट हॉल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वे एक राज्यसभा सदस्य के भाजपा में विलय से जुड़े मुद्दों और उसके दल-बदल कानून के तहत प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। विशेष रूप से, वे दो-तिहाई बहुमत की अनिवार्यता और वर्तमान परिस्थितियों में उसकी वैधता को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष रखेंगे।

प्रेस वार्ता में राजिंदर गुप्ता के चुनाव से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया जाएगा, जिसे चतुर्वेदी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। यह मामला ‘इलेक्शन पेटिशन (EP-2/2025) — नवनीत चतुर्वेदी बनाम राजिंदर गुप्ता’ शीर्षक के तहत विचाराधीन है, जिसमें चुनाव को निरस्त घोषित करने की मांग की गई है।

चतुर्वेदी के अनुसार, लंबित न्यायिक प्रक्रिया के मद्देनज़र दो-तिहाई बहुमत का दावा ठोस आधार पर खरा नहीं उतरता, जिससे पूरे घटनाक्रम की वैधता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। वे इस मुद्दे के व्यापक राजनीतिक प्रभावों पर भी प्रकाश डालेंगे।

यह प्रेस वार्ता मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखने और मामले से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *