जेल से अवॉर्ड शो तक: क्यों चर्चा में हैं राजपाल यादव?

जेल से अवॉर्ड शो तक: क्यों चर्चा में हैं राजपाल यादव?

पत्रकार सौरभ द्विवेदी के मजाक के बाद फैंस और दर्शकों ने प्रतिक्रिया दी। राजपाल यादव को मिला इंडस्ट्री के सितारों का साथ, बढ़ा हौसला

नई दिल्ली:कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। चाहे वो अपने पुराने 9 करोड़ के चेक बाउंस को लेकर जेल जाना हो, अपनी नई फिल्म को लेकर हो या हाल ही में एक जाने माने पत्रकार के द्वारा उनका एक अवॉर्ड शो में सबके सामने मजाक उड़ाना हो। चर्चा हो रही है तो राजपाल यादव की।

चेक बाउंस का मामला

साल 2018 में शुरू हुआ 9 करोड़ का चेक बाउंस मामला जो 2026 में भी जारी है। अगर मामले की सही से बात की जाए, तो यह साल 2012 में राजपाल यादव की मूवी अता पता लापता को बनाने के लिए एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ का लोन लिया था। जिसके बाद ब्याज के साथ यह रकम करीब 9 करोड़ हो गई।

जिसके बाद गरीबी में आटा गीला होने वाली बात हो गई, मतलब फिल्म भी नहीं चली और भारी नुकसान हुआ और समय पर लोन भी नहीं चुका पाए।

उनको कर्ज चुकाने के लिए चेक दिए गए लेकिन बैंक में पैसा न होने के कारण चेक बाउंस हो गया और यहीं से कॉमेडी किंग पर यह केस शुरू हो गया।

कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने उन्हें लोन के पैसे चुकाने को कहा लेकिन वह इस आदेश को पूरा न कर सके और कोर्ट ने इसे आदेश की अवहेलना माना।
जिसके बाद नवंबर 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें दोषी माना और दिसंबर 2018 में उनको 6 महीने की सजा सुनाई गई। कानूनी प्रक्रिया और अपीलों के लंबे समय के बाद फरवरी 2026 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और दिल्ली तिहाड़ जेल भेज दिया। हालांकि सजा के कुछ समय बाद 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा करने के बाद उन्हें 16 फरवरी को जमानत मिल गई।

समर्थन

राजपाल यादव को फैंस और फिल्म जगत से भी सपोर्ट मिला, जिसके चलते उन्हें अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म भूत बंगला में काम करने को मिला।

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने जाने-अनजाने में कर्ज के विवाद को लेकर राजपाल का मजाक उड़ा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं और सौरभ द्विवेदी की खूब आलोचनाएं हुईं।

जिसके बाद राजपाल यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में पत्रकार का बचाव किया। इसी बीच बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने भी राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा कि एक पोस्ट में उनका सपोर्ट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *