Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन में 20,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की चर्चा है, जो चीनी ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
03 जनवरी 2026, नई दिल्ली
स्मार्टफोन बैटरी की दुनिया में Samsung एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में नजर आ रहा है। ताजा लीक के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज जल्द ही 20,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन बैटरी क्षमता के मामले में चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung का यह अपकमिंग फोन हाल ही में एक बैटरी वैलिडेशन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसकी जबरदस्त बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ। अभी तक फोन का मॉडल नंबर या नाम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Galaxy M सीरीज या फिर कोई खास रग्ड स्मार्टफोन हो सकता है।
डुअल सेल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल
टिप्स्टर ‘फोन फ्यूचिरिस्ट’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि Samsung इस फोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। फोन में डुअल सेल बैटरी दी जा सकती है, जिसमें एक सेल 12,000mAh और दूसरा 8,000mAh का होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैटरी करीब 27 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है और एक साल में लगभग 960 चार्ज साइकिल पूरी करने में सक्षम होगी।
यह भी पढ़े: New Year 2026 Puja: मंदिर न जा पाएं तो घबराएं नहीं, घर पर ऐसे करें नववर्ष की सरल और फलदायी पूजा
हालांकि, टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई बैटरी की तस्वीर में वह थोड़ी फूली हुई नजर आ रही है। इससे कुछ यूजर्स ने आशंका जताई है कि टेस्टिंग के दौरान बैटरी में समस्या आई हो सकती है और लंबे समय में इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।
चीनी ब्रांड्स को मिलेगी कड़ी चुनौती
पिछले कुछ समय से चीनी कंपनियां बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में ऑनर ने चीन में 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है और अन्य ब्रांड्स भी इसी सेगमेंट में काम कर रहे हैं। ऐसे में सैमसंग का 20,000mAh बैटरी वाला फोन इस रेस को एक नए स्तर पर ले जा सकता है।
रग्ड फोन होने की भी संभावना
Samsung इससे पहले Galaxy M51 में 7,000mAh बैटरी देकर चर्चा में आया था। अब माना जा रहा है कि कंपनी इतनी बड़ी बैटरी के साथ एक रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें मजबूत बॉडी और लंबी बैटरी लाइफ पर खास ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस जंबो बैटरी फोन को लेकर और जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़े: ‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
