Japan में फिर महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2; सुनामी का खतरा नहीं

Japan में फिर महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2; सुनामी का खतरा नहीं

पश्चिमी Japan में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से कई शहरों में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

6 जनवरी 2026, नई दिल्ली

Japan एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। मंगलवार को पश्चिमी जापान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया, जिससे कई इलाकों में लोग दहशत में आ गए। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से न तो किसी के हताहत होने की सूचना है और न ही किसी बड़े नुकसान की खबर सामने आई है।

Japan मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में स्थित था। इसके झटके मात्सुए शहर समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए, जबकि पड़ोसी तोत्तोरी प्रांत के कुछ हिस्सों में भी कंपन दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: Republic Day परेड और बीटिंग रिट्रीट 2026: ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी गाइड

एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र तट से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। साथ ही यह भी साफ किया गया कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

इस बीच, परमाणु नियामक प्राधिकरण ने जानकारी दी कि शिमाने परमाणु ऊर्जा संयंत्र और उससे जुड़ी अन्य सुविधाओं में किसी भी तरह की असामान्यता नहीं पाई गई है। सभी सिस्टम सुरक्षित और सामान्य स्थिति में बताए गए हैं।

गौरतलब है कि Japan प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जिसे दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाकों में गिना जाता है। यहां समय-समय पर भूकंप आना आम बात है, लेकिन मजबूत आपदा प्रबंधन व्यवस्था के चलते अक्सर बड़े नुकसान से बचाव हो जाता है।

यह भी पढ़े: बिग बॉस 10 की Nitibha Kaul ने बॉयफ्रेंड का किया फेस रिवील,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *