TN 12th Result 2026: 8 लाख छात्रों में सबसे यंग टॉपर कौन? गांव की बेटियों ने रचा इतिहास

TN 12th Result 2026: 8 लाख छात्रों में सबसे यंग टॉपर कौन? गांव की बेटियों ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: Tamil Nadu Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आ गया है। इस साल पूरे राज्य में से 8 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट के साथ कई ऐसी कहानियां सामने आई है, जो मेहनत और सपनों की ताकत को साफ दिखाता है।

यंग टॉपर ने रचा इतिहास

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कोयंबटूर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली R. Meenakshi की हो रही है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 600 में से 594 अंक हासिल कर राज्य में टॉप-3 में जगह बनाई है।

Meenakshi की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी मां आंगनवाड़ी में काम करती है, जबकि उनके पिता खेती करते हैं। बताया जाता है कि कई बार बिजली न होने के कारण उन्होंने मोबाइल की रोशनी में भी पढ़ाई की है।

गांवों से आई और भी सफलता की कहानियां

  • V. Priya (विरुधुनगर) ने 589 अंक हासिल किए। सीमित सुविधाओं वाले स्कूल में पढ़ते हुए उन्होंने यह सफलता पाई।
  • S. Karthik (तिरुनेलवेली) किसान परिवार का बेटा, जो सुबह खेतों में काम करके स्कूल जाता था। उसने 591 अंक लाकर राज्य में टॉप-5 में जगह बनाई।
  • A. Lakshmi (सलेम) ने बिना किसी कोचिंग के 587 अंक हासिल कर सरकारी स्कूलों की क्षमता को साबित किया।

इस साल का रिजल्ट कैसा रहा?

  • कुल पास प्रतिशत- 93.87%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत- 95.4% (लड़कों से ज्यादा)
  • साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा टॉपर्स

राज्य सरकार ने खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की है।

ये भी पढ़ें- उभरती तकनीकों पर एमईआरआई में मंथन, छात्र सम्मेलन में दिखी नवाचार की चमक

रिजल्ट ऐसे करें चेक

छात्र अपना परिणाम Directorate of Government Examinations Tamil Nadu की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

tnresults.nic.in
dge.tn.gov.in

TN 12th Result 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शहर हो या गांव, मेहनत और लगन के आगे कोई नहीं टिकता। ये यंग टॉपपर्स और गांव की सफलता की कहानियां हजारों छात्रों को नई प्रेरणा दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *