कौन हैं Stebin Ben? अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म कर बटोरी सुर्खियां, अब Nupur Sanon संग रचाएंगे शादी

कौन हैं Stebin Ben? अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म कर बटोरी सुर्खियां, अब Nupur Sanon संग रचाएंगे शादी

हिट गानों और भव्य स्टेज शोज़ से पहचान बनाने वाले सिंगर Stebin Ben ने Nupur Sanon को किया प्रपोज, उदयपुर में जनवरी में होगी शाही शादी।

03 जनवरी 2026, नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन Nupur Sanon की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शनिवार को Nupur Sanon ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सिंगर Stebin Ben उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आए। इसी के साथ दोनों ने अपने रिश्ते और शादी की खबरों पर मुहर लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 11 जनवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा।

कौन हैं Stebin Ben?

Stebin Ben एक जाने-माने सिंगर और लाइव परफॉर्मर हैं। उनका जन्म 9 मार्च 1993 को भोपाल में एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था। साल 2018 से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर प्रोफेशनल सिंगर अपनी पहचान बनाई। रोमांटिक आवाज और सोलफुल गायकी के चलते वह कम समय में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो गए।

हिट सिंगल्स से मिली पहचान

Stebin Ben को असली पहचान उनके सुपरहिट सिंगल्स से मिली। ‘साहिबा’, ‘थोड़ा-थोड़ा प्यार’ और ‘रुला के गया इश्क’ जैसे गाने सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुए। ‘साहिबा’ गाना विजय देवरकोंडा और राधिका मदान पर फिल्माया गया था, जिसने स्टेबिन को घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा वह देश-विदेश में अब तक 1000 से ज्यादा स्टेज शोज़ और कॉन्सर्ट कर चुके हैं।

यह भी पढ़े: New Year 2026 Puja: मंदिर न जा पाएं तो घबराएं नहीं, घर पर ऐसे करें नववर्ष की सरल और फलदायी पूजा

फिल्मों में भी दी आवाज

Stebin Ben सिर्फ इंडिपेंडेंट म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। ‘रेस 3’ का ‘सेल्फिश’, ‘जुदा होकर भी’ का ‘मेरा नसीब हो’, ‘डेढ़ बीघा जमीन’ का ‘जिद ना करो’ और ‘मन्नु क्या करेगा’ का ‘गुल्फाम’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘जर्सी’, ‘रक्षाबंधन’, ‘मशीन’, ‘रानीगंज’, ‘बागी 4’ और ‘मस्ती 4’ जैसी फिल्मों में को-सिंगर के तौर पर भी काम किया है।

अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म कर आए चर्चा में

साल 2024 में स्टेबिन बेन उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उन्होंने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग और संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। देश की सबसे भव्य शादियों में शामिल इस आयोजन में स्टेबिन की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।

नूपुर सेनन से कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

Nupur Sanon और Stebin Ben की प्रेम कहानी करीब चार साल पुरानी है। साल 2021 में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। शुरुआत में दोनों ने खुद को अच्छा दोस्त बताया, लेकिन वक्त के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अब Stebin Ben ने Nupur Sanon को प्रपोज कर इस रिश्ते को नया नाम दे दिया है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े: बिग बॉस 10 की Nitibha Kaul ने बॉयफ्रेंड का किया फेस रिवील,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *