साल 2025 में सिनेमा और म्यूज़िक इंडस्ट्री में पापोन ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ और हिट गानों से खास पहचान बनाई हैं।
साल 2025 भारतीय सिनेमा और म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए खास साबित हुआ। जहां एक ओर दमदार फिल्मों और नई कहानियों ने दर्शकों को सिनेमाघरों जाने पर मजबूर किया , वहीं दूसरी ओर संगीत ने भी लोगों के दिल को छू लिया। इस पूरे साल में अगर किसी सिंगर ने अपनी आवाज़ से खास पहचान बनाई , तो वह नाम रहा पापोन का।
‘मेट्रो… इन दिनों’ के गानों में पापोन की खास मौजूदगी
2025 की फेमस फिल्मों में शामिल ‘मेट्रो… इन दिनों’ के गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का गाना ‘कायदे से’ रिलीज़ होते ही म्यूज़िक प्लेलिस्ट्स में छा गया। इसके अलावा ‘याद’ जैसे गानों ने दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाने का काम किया। फिल्म के चर्चित ट्रैक ‘जमाना लगे’ में भी पापोन की आवाज़ ने गाने को अगल पहचान दी। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सिंगिंग ने कहानी के मतलब और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।
‘गुस्ताख इश्क’ में भी दिखा पापोन का मैजिक
इसके बाद पापोन ने ‘गुस्ताख इश्क’ फिल्म के लिए एक और यादगार गीत में अपनी आवाज़ दी। ‘उल-जलूल इश्क’ नाम के इस गाने में विशाल भारद्वाज का संगीत , गुलज़ार के शब्द और शिल्पा राव के साथ पापोन की जुगलबंदी ने इसे खास बना दिया। यह गाना सोशल मीडिया , खासतौर पर इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से वायरल हुआ और म्यूज़िक लवर्स के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई।
रोमांस और टूटे दिलों की कहानियों में पिरोई आवाज़
सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे पापोन। साल 2025 में उन्होंने ‘तू मेरी पूरी कहानी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के कई ट्रैक्स को अपनी आवाज़ दी। ‘भूलने की तुमको’ , ‘कौन है वो’ और ‘ये इश्क है’ जैसे गानों के जरिए पापोन ने प्यार , जुदाई और टूटे रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से सामने रखा।
अंतरराष्ट्रीय पहचान और लाइव कॉन्सर्ट्स का क्रेज
इस साल पापोन की फेम सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनकी पहचान और मजबूत हुई। कई देशों में लाइव कॉन्सर्ट्स में भारी भीड़ देखने को मिली, जहां फैंस की मौजूदगी के चलते कई जगह ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
2025 पापोन के लिए एक ऐसा साल रहा, जिसमें उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छी आवाज़, सच्चे इमोशन्स और सादगी भरी गायकी कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती।
यह भी पढ़े :कला जगत के एक युग का अंत: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वी. सुतार का निधन
