Allu Arjun Birthday Surprise: ‘Raaka’ First Look रिलीज, वेयरवुल्फ स्टाइल पोस्टर हुआ वायरल

Allu Arjun Birthday Surprise: ‘Raaka’ First Look रिलीज

अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर AA22xA6 (Raaka) का भयानक फर्स्ट लुक किया रिलीज! वेयरवुल्फ स्टाइल पोस्टर, दीपिका संग एटली की मेगा फिल्म जानें कब होगी रिलीज।

नई दिल्ली: पुष्पा फ्रैंचाइजी में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पर्दे पर तूफान लाने को तैयार हैं। आज उनका 44वां जन्मदिन है और उन्होंने अपने करोड़ों फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है।

सुबह 11 बजे सन पिक्चर्स की तरफ से उनकी अगली फिल्म AA22xA6 (अभी तक AA22xA6 नाम से मशहूर) का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया। इस सरप्राइज को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और सोशल मीडिया पर #AA22xA6 जबरदस्त ट्रेंड करने लगा।

पोस्टर देखकर फैंस की सांसें थम गई हैं। एक विशाल और खौफनाक वेयरवुल्फ जैसे प्राणी का पंजा, घने बालों से ढका हाथ, तेज मुड़े हुए नाखून और चारों ओर उड़ती आग की चिंगारियां, अंधेरे और धुंध से भरे बैकग्राउंड में उभरता हुआ दिखता है। यह विजुअल एक बिल्कुल नए सिनेमैटिक यूनिवर्स का एहसास देता है, जहां साइंस-फिक्शन, रहस्य और दमदार एक्शन का अनोखा संगम नजर आता है, जैसा साउथ सिनेमा में पहले शायद ही देखा गया हो।

दीपिका संग अल्लू का सबसे बड़ा अवतार

डायरेक्टर एटली की यह फिल्म अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म है। फिल्म को भारी बजट (लगभग 300-350 करोड़) के साथ बनाया जा रहा है और यह पूरे भारत में ग्लोबल रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे- दादा, पिता और दो बेटों के रोल।

कहानी फैमिली, अल्टरनेट यूनिवर्स और VFX से भरपूर एपिक एक्शन-ड्रामा है। फिल्म को 2027 में रिलीज करने की उम्मीद है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन समेत कई बड़े एक्टर भी हैं।

फैंस ने क्या कहा?

Allu Arjun के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने और Sun Pictures ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज किया और कैप्शन में “TitPrepare yourself for a vision beyond limits”, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। वहीं Atlee और Sun Pictures ने भी “Brace for the BlAAst” कहकर माहौल को और गरमा दिया।

जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैंस ने लिखा “Gear up for #RAAKA! अल्लू अर्जुन ने फिर से गेम चेंज कर दिया। पुष्पा के बाद यह सबसे बड़ा अवतार और कई फैंस इसे “नया सिनेमैटिक यूनिवर्स” बता रहे हैं।

पुष्पा से पैन-इंडिया स्टारडम तक

अल्लू अर्जुन 2004 में आर्य से डेब्यू करने के बाद जुलाई, पुक्का, परुगु, इक्के, रेस ग़ुर्रम, सोन ऑफ सरदार जैसे फिल्मों से स्टाइलिश हीरो बने, लेकिन पुष्पा: द राइज और पुष्पा: द रूल ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड और पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। अब Raaka में वे VFX, ग्रैंड स्केल और मल्टीपल रोल्स के साथ एक नया लेवल सेट करने जा रहे हैं।

सिर्फ पोस्टर सिर्फ तोहफा नहीं, बल्कि नया सपना है

यह पोस्टर सिर्फ एक इमेज नहीं, बल्कि अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक नई उम्मीद है। पूरा सिनेमाई जगत अब इस फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार कर रहा है।

अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली स्टार फैंस के लिए हमेशा कुछ खास रखता है। AA22xA6 का यह फर्स्ट लुक सिर्फ शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *