खड़गपुर: भारत के प्रमुख फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल इन्दिरा आईवीएफ ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। सेंटर के जरिए स्थानीय लोगों को फर्टिलिटी जांच, उपचार और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज के लिए विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सेंटर में पुरुष और महिला दोनों से जुड़ी निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक लैब प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम के साथ मरीजों की देखभाल की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मेडिकल विशेषज्ञ
सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. अनूप कुमार मल्लिक और मिदनापुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रतन चंद्र मंडल मुख्य अतिथि रहे। इनके अलावा डॉ. आकांक्षा जांगिड़, डॉ. मंगल प्रसाद मल्लिक, डॉ. तन्मय मंडल, डॉ. अद्वैत पंडित और खड़गपुर सेंटर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. पियाली दास सहित कई मेडिकल प्रोफेशनल्स मौजूद रहे।

समय पर सलाह और सही उपचार जरूरी
डॉ. अनूप कुमार मल्लिक ने रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फर्टिलिटी से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और बेहतर उपचार सुविधाओं से लोगों को समय पर विशेषज्ञ सलाह लेने में मदद मिल सकती है।
प्रो. डॉ. रतन चंद्र मंडल ने कहा कि फर्टिलिटी संबंधी चुनौतियों के पीछे अलग-अलग चिकित्सा कारण हो सकते हैं। ऐसे में सही जांच और व्यवस्थित उपचार जरूरी है।
पश्चिम बंगाल में मजबूत होगी पहुंच
इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। खड़गपुर में सेंटर शुरू होने से क्षेत्र में फर्टिलिटी केयर की पहुंच बढ़ेगी।
डॉ. आकांक्षा जांगिड़ ने कहा कि आधुनिक फर्टिलिटी केयर के लिए विशेषज्ञता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों जरूरी हैं। वहीं डॉ. पियाली दास ने मरीजों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार जांच, उपचार और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
खड़गपुर सेंटर की शुरुआत के साथ इन्दिरा आईवीएफ का देशभर में क्लिनिक नेटवर्क 200 सेंटरों तक पहुंच गया है। कंपनी का लक्ष्य खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों में मरीजों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण फर्टिलिटी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
