पारुल सिंह को पैरा-स्पोर्ट्स में योगदान के लिए मिला सम्मान

पारुल सिंह को पैरा-स्पोर्ट्स में योगदान के लिए मिला सम्मान

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने किया सम्मानित

नई दिल्ली: दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह को पैरा-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने ‘दिव्यांगों के नाम एक शाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने उन्हें सम्मान दिया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की उपलब्धियों और प्रतिभा को सम्मान देने के साथ उन्हें समान अवसर देने पर जोर दिया गया।

पारुल सिंह ने दिल्ली में पैरा-स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने और दिव्यांग खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने के लिए काम किया है। दिल्ली पैरालंपिक समिति के माध्यम से वह खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर काम कर रही हैं।

सम्मान के बाद पारुल सिंह ने कहा कि यह सम्मान हर उस पैरा-एथलीट के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर दिव्यांग खिलाड़ी को समान अवसर, जरूरी सहयोग और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच मिले।”

पारुल सिंह ने दिल्ली सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार, खेल संगठनों और समाज के सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर और बढ़ाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *