यूपी में आए आंधी-तूफान से करीब 90 लोगों की जान गई

यूपी में आए आंधी-तूफान से करीब 90 लोगों की जान गई

नई दिल्ली: बुधवार को यूपी के कई जिलों में तेज तूफान और बिजली गिरने से 89 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले जिले प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर और भदोही हुए। यूपी की कई जगह बिजली गिरने की घटनाएं हुईं, जिसकी वजह से लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही तेज हवाओं की वजह से खंभे, पेड़ और कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आए तूफान की वजह से जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और निर्देश दिए कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सख्ती से कहा कि पीड़ितों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से पीड़ितों के बीच पहुंचकर मुलाकात करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : मणिपुर में बैपटिस्ट चर्च नेताओं की हत्या पर CBCI ने जताया गहरा शोक, हिंसा की कड़ी निंदा की

तूफान ने बरपाया अपना कह

सबसे ज्यादा जानें प्रयागराज में 17 लोगों की गईं। वहीं भदोही में कई जगह पेड़ गिरने की वजह से 15 लोगों की जान चली गई, जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा इस प्राकृतिक आपदा में 16 मवेशियों की भी जान चली गई।

पेड़, खंभे और दीवार गिरने से गई जानें

मिर्जापुर में भी आंधी-तूफान की वजह से 10 लोगों की जान चली गई। मिर्जापुर सदर तहसील में मौत की 7 घटनाएं और चुनार तहसील में 3 लोगों की मौत हुई। वहीं फतेहपुर में 9, देवरिया और हरदोई में 2-2 लोगों की जान गई। प्रतापगढ़ में चार, कानपुर देहात और कौशांबी में एक-एक लोगों की आंधी-तूफान की वजह से जान चली गई। सबसे ज्यादा मौतें पेड़, खंभों और दीवार गिरने से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *