Google Pixel 10 पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत में कटौती, फ्लिपकार्ट सेल में मिला धमाकेदार डिस्काउंट

Google Pixel 10 पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत में कटौती, फ्लिपकार्ट सेल में मिला धमाकेदार डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट के ईयर एंड सेल में Google Pixel 10 अब तक के सबसे कम दाम में उपलब्ध, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ मिल रहा है बड़ा फायदा।

05 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

फ्लिपकार्ट ने साल के अंत में अपने ईयर एंड सेल की शुरुआत शानदार ऑफर्स के साथ कर दी है। इस सेल में गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस साल लॉन्च हुए इस प्रीमियम फोन की कीमत में इतनी कमी पहले कभी नहीं देखी गई। लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता होने के अलावा खरीदारों को बैंक डिस्काउंट और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यह सेल 5 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रहे ऑफर्स

गूगल ने Pixel 10 को भारत में एक ही वेरिएंट — 12GB RAM + 256GB स्टोरेज — में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत ₹79,999 रखी गई थी।
लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन अब ₹72,999 में उपलब्ध है।

HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹7,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

अन्य बैंक कार्ड पर 5% या अधिकतम ₹4,000 तक की छूट का फायदा मिलेगा।

पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹68,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

इन ऑफर्स के साथ Pixel 10 की कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है।

यह भी पढ़े: Tech Tips: नियमित Restart क्यों है ज़रूरी? ज्यादातर यूज़र्स नहीं जानते इसके बड़े फायदे

Google Pixel 10 के फीचर्स

Google Pixel 10 में प्रीमियम हार्डवेयर के साथ उन्नत कैमरा और दमदार बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलता है। फोन में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

फोन में गूगल का नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। पॉवर के लिए इसमें 4,970mAh बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Pixel 10 IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है:

48MP मुख्य वाइड एंगल कैमरा

13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा

10.8MP टेलीफोटो कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह हैंडसेट नवीनतम Android 16 पर चलता है।

यह भी पढ़े: Dhurandhar Review: कराची की अंडरवर्ल्ड साज़िशों के बीच चमका रणवीर का जबरदस्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *