गुरुग्राम के सेक्टर 51 में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू

हरियाणा में इन्दिरा आईवीएफ का विस्तार, गुरुग्राम के सेक्टर 51 में नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत

गुरुग्राम: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर 51 में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है, जो हरियाणा और देश की राजधानी के आसपास के क्षेत्र में संगठित फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करेगा। यह क्लिनिक हरियाणा के गुरुग्राम में फर्स्ट फ्लोर, एम2के कॉर्पोरेट पार्क, एन ब्लॉक , मेफील्ड गार्डन, सेक्टर 51 में शुरू किया गया है।  फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर रोगियों को स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, पेशेंट सेफ्टी सिस्टम और तकनीक आधारित उपचार पद्धतियों के साथ उपचार सेवा प्रदान करके पारदर्शिता, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करेगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेशनल भारतीय रेसलर नेहा राठी और विशिष्ट अतिथि   के रूप  में सेंटर क्लीनिकल डायरेक्टर, जोनल बिजनेस डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट इन्दिरा  आईवीएफ पटेल नगर, दिल्ली डॉ. अरविंद वैद उपस्थित रहे। साथ ही कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट  तथा  सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ, सेक्टर 51, गुरुग्राम डॉ. अभिलाषा मेहता और  गुरुग्राम क्षेत्र के अन्य सम्मानित अतिथिगण भी शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेहा राठी ने कहा कि स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच परिवारों के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गुरुग्राम में इन्दिरा आईवीएफ की शुरुआत परिवारों के लिए संगठित फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत करती है और  रिप्रोडक्टिव हेल्थ में समय पर परामर्श और चिकित्सकीय सहायता के महत्व को रेखांकित करती हैं।

विस्तार के महत्व पर जोर देते हुए इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि गुरुग्राम सेंटर का उद्घाटन बढ़ते शहरी क्षेत्र में संगठित फर्टिलिटी केयर की पहुंच को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ यह आवश्यक है कि मरीजों को अनुभवी क्लीनिकल टीमों और स्टेण्डर्ड सिस्टम द्वारा समर्थित एविडेंस बेस्ड उपचार उपलब्ध हो। 

सेंटर क्लिनिकल डायरेक्टर, जोनल बिजनेस डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ,पटेल नगर दिल्ली डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि शहरी जीवनशैली, देरी से फैमिली प्लानिंग और मुख्य मेडिकल समस्याएं फर्टिलिटी संबंधी चिंताओं को बढ़ा रही हैं। गुरुग्राम में एक समर्पित, टेक्नोलॉजी सक्षम फर्टिलिटी सेंटर की उपस्थिति समय पर उचित परामर्श और संगठित उपचार को प्रोत्साहित करेगी जिससे क्लीनिकल परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

डॉ. अभिलाषा मेहता, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट तथा सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ, सेक्टर 51, गुरुग्राम ने कहा कि फर्टिलिटी केयर में समय पर डायग्नोसिस, विज्ञान आधारित सटीकता और अपनेपन के साथ उचित परामर्श की आवश्यकता होती है। गुरुग्राम सेंटर में  हमारा फोकस निरन्तर व समान प्रोटोकॉल और एडवांस लेबोरेटरी के सहयोग से स्पेशल व्यक्तिगत उपचार योजनाएं प्रदान करना है, ताकि दंपतियों को एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण देखभाल  मिल सके।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200+ क्लिनिकों के अपने नेटवर्क में जुड़ गया है। गुरुग्राम सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगाए जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओंए इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड भारत में फर्टिलिटी क्लिनिकों का एक नेटवर्क है, जो असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीकों के माध्यम से संतान सुख इच्छा रखने वालों को माता-पिता बनने की यात्रा में सहायता प्रदान करता है। इन्दिरा आईवीएफ गुणवत्तायुक्त केयर और टेक्नोलॉजी के साथ स्वास्थ्य परिणामों को लगातार सुधारने का प्रयास करता है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है।  केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है। इंदिरा आईवीएफ स्थिरता और पहुंच के विस्तार पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि सभी रोगियों को क्लीनिकों के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय देखभाल प्राप्त हो|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *