अब नेटवर्क की टेंशन खत्म! BSNL की VoWiFi सर्विस से बिना सिग्नल भी होगी क्लियर कॉलिंग

अब नेटवर्क की टेंशन खत्म! BSNL की VoWiFi सर्विस से बिना सिग्नल भी होगी क्लियर कॉलिंग

BSNL ने देशभर में VoWiFi सेवा शुरू की, जिससे यूजर्स कमजोर या नो-नेटवर्क एरिया में भी Wi-Fi के जरिए बिना कॉल ड्रॉप के बात कर सकेंगे।

8 जनवरी 2026, नई दिल्ली

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए देशभर में VoWiFi यानी वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस शुरू कर दी है। इस सुविधा के जरिए अब BSNL ग्राहक मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी Wi-Fi के सहारे कॉलिंग कर पाएंगे। खास बात यह है कि कॉल की साउंड क्वालिटी भी पहले से बेहतर होगी और कॉल ड्रॉप की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

अब तक BSNL के यूजर्स को नेटवर्क कवरेज और कॉल ड्रॉप को लेकर शिकायत रहती थी, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में। VoWiFi सर्विस के आने से यह परेशानी काफी हद तक कम होने वाली है।

रिमोट और शहरी इलाकों में मिलेगा फायदा

BSNL की VoWiFi सर्विस उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी, जो रिमोट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है। ऐसे इलाकों में अब घर या ऑफिस के ब्रॉडबैंड Wi-Fi से कॉलिंग संभव होगी। वहीं शहरों में बेसमेंट, लिफ्ट या ऑफिस के अंदर जैसे नो-नेटवर्क जोन में भी यह सर्विस काम आएगी।

यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स

कैसे करें VoWiFi सर्विस एक्टिव

BSNL की Wi-Fi कॉलिंग सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर के पास Wi-Fi Calling सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। एंड्रॉयड यूजर्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे एक्टिव कर सकते हैं—

  • स्मार्टफोन में Settings खोलें
  • Network & Internet पर जाएं
  • SIM ऑप्शन चुनें
  • अपना BSNL SIM सेलेक्ट करें
  • नीचे स्क्रॉल कर Wi-Fi Calling ऑप्शन ऑन करें

एक बार फीचर एक्टिव होने के बाद, जब भी मोबाइल नेटवर्क कमजोर होगा और Wi-Fi उपलब्ध रहेगा, कॉल अपने आप Wi-Fi के जरिए कनेक्ट हो जाएगी।

बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी सुविधा

इस सर्विस के लिए BSNL यूजर्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। Wi-Fi Calling के जरिए न सिर्फ सामान्य कॉल बल्कि लंबी बातचीत भी बिना रुकावट की जा सकेगी।

एयरटेल और जियो के बाद अब BSNL भी पूरे देश में VoWiFi सर्विस देने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिससे यूजर्स को कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *