नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा फरवरी में लॉन्च हो सकता है, जिसमें डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग जैसे बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
9 जनवरी 2026, नई दिल्ली
साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी S26 पर तेजी से काम कर रही है। यह सीरीज जनवरी 2025 में लॉन्च हुई गैलेक्सी S25 लाइनअप की जगह लेगी। अपकमिंग सीरीज में गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा शामिल होने की उम्मीद है। अब इस सीरीज, खासकर S26 अल्ट्रा की लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
कब होगा Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च?
X (पहले ट्विटर) पर मशहूर टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में इसी तारीख की ओर इशारा किया गया था। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो Samsung का अनपैक्ड इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है।
माना जा रहा है कि कंपनी इस बार सिर्फ डिजाइन पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले प्रैक्टिकल अपग्रेड्स पर फोकस कर रही है। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को साल 2026 के प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट का बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।
गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स पर एक नजर
डिस्प्ले
लीक के मुताबिक, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में Samsung का नया M14 OLED पैनल दिया जा सकता है। यह पुराने M13 OLED की तुलना में 20–30 फीसदी तक कम पावर खपत करता है। कंपनी इस बार ज्यादा ब्राइटनेस के बजाय बेहतर बैटरी एफिशिएंसी पर ध्यान दे सकती है।
यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स
चार्जिंग
चार्जिंग के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S26 अल्ट्रा 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो Samsung की अब तक की 45W लिमिट से कहीं ज्यादा है।
चिपसेट और रैम
फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ फास्ट LPDDR5X रैम दी जा सकती है, जिसकी क्लॉक स्पीड 10.7Gbps तक हो सकती है।
कैमरा
कैमरा सेगमेंट में भी सुधार की उम्मीद है। लीक के अनुसार, मेन कैमरा और 5x टेलीफोटो लेंस में वाइड अपर्चर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर और ज्यादा डिटेल वाली तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी।
कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा को ऐसे अपग्रेड्स के साथ लाने की तैयारी में है, जो न सिर्फ स्पेसिफिकेशन में बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी बड़ा फर्क डाल सकते हैं। अब फैंस की नजरें फरवरी के संभावित लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं।
यह भी पढ़े: बिग बॉस 10 की Nitibha Kaul ने बॉयफ्रेंड का किया फेस रिवील,…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
