नई दिल्ली: लेखक Amish Tripathi की चर्चित Shiva Trilogy की पहली किताब The Immortals of Meluha को लेकर हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है।
बीते कुछ दिनों से खबरें थीं कि Ranveer Singh इस कहानी पर बनने वाली फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, अब खुद अमीश त्रिपाठी ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
अमीश त्रिपाठी का क्या है बयान?
एक बातचीत में अमीश ने साफ कहा कि फिलहाल रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि यह खबरें बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सामने आई हैं और अभी तक किसी भी एक्टर के साथ कोई डील फाइनल नहीं हुई है।
अमीश ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहतरीन कलाकार हैं और वे उनके काम को पसंद करते हैं, लेकिन The Immortals of Meluha के फिल्म रूपांतरण को लेकर अभी सिर्फ शुरुआती स्तर पर ही विचार चल रहा है।
अफवाहों की वजह क्या रही?
पिछले कुछ दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने किताब के फिल्म राइट्स खरीद लिए हैं और वो भगवान शिव का रोल प्ले करेंगे।
इन खबरों के वायरल होने के बाद फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई थी। लेकिन अमीश त्रिपाठी के ताजा बयान ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
फिल्म की क्या है अपडेट?
अमीश त्रिपाठी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा और संवेदनशील है, इसलिए इसे जल्दबाजी में नहीं बनाया जाएगा। वे चाहते हैं कि सही टीम और सही समय के साथ ही इस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाए।
ये भी पढ़ें- OTT Releases: OTT Lovers Alert! इस वीकेंड घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा रोमांच, जानें क्या-क्या हुआ रिलीज़
फिलहाल The Immortals of Meluha की फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रणवीर सिंह की कास्टिंग की खबरें केवल अफवाह साबित हुई हैं।
आगे जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी, उसे आधिकारिक तौर पर साझा किया जाएगा।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
